RAS अधिकारियों के बड़े पैमाने पर किए स्थानांतरण, कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर। राजस्थान सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। ये आदेश तुरन्त प्रभाव से लागू होंगे। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने नए पद का कार्यभार ग्रहण कर कार्यग्रहण रिपोर्ट आईटी सेल, कार्मिक विभाग को भेजें।

प्रमुख स्थानांतरण और पदस्थापन इस प्रकार हैं:

चंचल वर्मा को अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन)–1, राजमेस, जयपुर से स्थानांतरित कर जोधपुर विकास प्राधिकरण में सचिव नियुक्त किया गया है।

संदीप कुमार को उपायुक्त, निशक्तजन, जयपुर से स्थानांतरित कर रिक्त पद पर पदस्थापित किया गया है।

डॉ. पूजा सक्सेना को नगर विकास न्यास, पाली से स्थानांतरित कर अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, भीनमाल (जालौर) बनाया गया है।

अशोक कुमार त्यागी को संयुक्त निदेशक (प्रशासन), एचसीएम रीपा, जयपुर पद पर पदस्थापित किया गया है।

अंशुल आमेरिया को भूमि अवाप्ति अधिकारी, नगर विकास न्यास, चित्तौड़गढ़ नियुक्त किया गया है।

सुरेश कुमार हरसोलिया को उपखण्ड अधिकारी, मण्डरायल (करौली) से स्थानांतरित कर उपखण्ड अधिकारी, उच्चैन (भरतपुर) बनाया गया है।

मुकेश चन्द्र मीना को उपखण्ड अधिकारी, कोटड़ा (उदयपुर) से स्थानांतरित कर सहायक आयुक्त, उपनिवेशन, मोहनगढ़, जैसलमेर नियुक्त किया गया है।

बंशीधर योगी को सहायक निदेशक, लोक सेवाएं—प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग, धौलपुर के पद पर लगाया गया है।

सुश्री धारा को उपखण्ड अधिकारी, उच्चैन (भरतपुर) से स्थानांतरित कर सहायक कलक्टर, लक्ष्मणगढ़ (अलवर) बनाया गया है।

तहसीलदार सेवा से RAS में पदोन्नत हुए अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

सत्यप्रकाश खत्री को भूमि अवाप्ति अधिकारी, नगर विकास न्यास, जैसलमेर पद पर नियुक्त किया गया है।

लालाराम यादव सहायक कलक्टर, कठूमर (अलवर) बनाए गए हैं।

मुकेश कुमार अग्रवाल को सहायक कलक्टर (मुख्यालय), सांभर, जयपुर लगाया गया है।

दीपक सांखला को सहायक कलक्टर, जहाजपुर (भीलवाड़ा) बनाया गया है।

शिवन्या गुप्ता को उपायुक्त, भरतपुर विकास प्राधिकरण पद पर तैनात किया गया है।

गंभीर सिंह को सहायक कलक्टर, किशनगढ़बास नियुक्त किया गया है।

भागीरथ सिंह को उपखण्ड अधिकारी, सुहागपुरा (प्रतापगढ़) बनाया गया है।

मदाराम को भूमि अवाप्ति अधिकारी, नगर विकास न्यास, बालोतरा नियुक्त किया गया है।

खुशबू शर्मा को सम्पदा प्रबंधक, राजस्थान हाउसिंग बोर्ड, जयपुर बनाया गया है।

प्रांजल कंवर को प्रोटोकॉल अधिकारी, सामान्य प्रशासन विभाग, जयपुर नियुक्त किया गया है।

प्रीति चौहान को विशेषाधिकारी, फार्मर्स रजिस्ट्री, राजस्व विभाग, जयपुर बनाया गया है।

सोनिका यादव को सहायक कलक्टर (मुख्यालय), दौसा पदस्थापित किया गया है।

सरकार के अनुसार यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल राज्य में बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।


Next Story