रायला में तरुण खटीक की हत्या के विरोध में बंद, टायर जलाकर जताया रोष, सौंपा ज्ञापन

रायला में तरुण खटीक की हत्या के विरोध में बंद, टायर जलाकर जताया रोष, सौंपा ज्ञापन
X

रायला (लकी शर्मा)। दिल्ली के उत्तम नगर में होली (धुलंडी) के दिन तरुण खटीक की जघन्य हत्या के विरोध में सोमवार को रायला कस्बा पूरी तरह बंद रहा। विश्व हिंदू परिषद सहित विभिन्न हिंदू संगठनों और स्थानीय समाज के लोगों ने एकजुट होकर आरोपियों के खिलाफ मोर्चा खोला।

प्रदर्शनकारियों ने कस्बे के मुख्य चौराहे पर टायर जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। भारी संख्या में जुटे लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि दोषियों पर जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की जाए।

विरोध प्रदर्शन के पश्चात एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्पष्ट मांग की गई है कि हत्या के आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए कठोर सजा दिलाई जाए। ज्ञापन सौंपने के बाद दोपहर में बाजार की दुकानें पुनः खुल गईं और कस्बे में जनजीवन सामान्य हुआ। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के लिहाज से रायला पुलिस का भारी जाब्ता मौके पर तैनात रहा।

Tags

Next Story