पंचायती राज एवं शहरी निकायों के परिसीमन, पुनर्गठन के संबंध में रिपोर्ट अनुमोदित

पंचायती राज एवं शहरी निकायों के परिसीमन, पुनर्गठन के संबंध में रिपोर्ट अनुमोदित
X


जयपुर, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पंचायती राज एवं शहरी निकायों के परिसीमन, पुनर्गठन आदि के संबंध में गठित मंत्रियों की दो उपसमितियों द्वारा प्रस्तुत की गई अनुशंषा रिपोर्ट को शुक्रवार को अनुमोदित कर दिया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के इस निर्णय से अब राजस्थान ‘वन स्टेट वन इलेक्शन’ की ओर तेजी से अग्रसर हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने पंचायतराज एवं शहरी निकायों के परिसीमन एवं पुनर्गठन के संबंध में मंत्रिस्तरीय दो उपसमितियों का गठन किया गया था।

Next Story