RGHS में धांधली पर बड़ी कार्रवाई: 8 अस्पताल डी-एम्पैनल, 7 डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

RGHS में धांधली पर बड़ी कार्रवाई: 8 अस्पताल डी-एम्पैनल, 7 डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
X


जयपुर।

राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) में अनियमितताएं और गड़बड़ी करने वालों पर सरकार ने कड़ा शिकंजा कसा है। योजना की परियोजना अधिकारी निधि पटेल ने बताया कि पिछले एक महीने में सघन जांच के बाद 8 अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटर्स को योजना से बाहर (डी-एम्पैनल) कर दिया गया है।

अस्पतालों और डॉक्टरों पर गाज

जांच में सामने आया कि कई अस्पताल गलत तरीके से इलाज दिखाकर सरकार को चूना लगा रहे थे। इस पर सख्त कदम उठाते हुए:

* 5 अस्पतालों का ट्रांजैक्शन सिस्टम (TMS) ब्लॉक कर उनके भुगतान रोक दिए गए हैं।

* 7 डॉक्टरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा गया है, जिनमें से 2 को निलंबित करने की सिफारिश की गई है।

फार्मेसी से वसूली और मरीजों को राहत

योजना के तहत लाभार्थियों से अवैध वसूली के मामलों में भी सख्ती दिखाई गई है:

* अस्पतालों द्वारा मरीजों से ली गई 2.82 लाख रुपये की नकद राशि वापस लाभार्थियों को दिलवाई गई।

* नियमों का उल्लंघन करने वाली 11 फार्मेसियों को सस्पेंड कर उनसे 8 लाख रुपये की रिकवरी की गई है।

निधि पटेल ने स्पष्ट किया कि लाभार्थियों के हक के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी संस्थान या चिकित्सक को बख्शा नहीं जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा सेवाओं में अनियमितता और क्षेत्र की कानून व्यवस्था से जुड़ी हर बड़ी और ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें भीलवाड़ा हलचल के साथ। समाचार भेजें 9829041455 पर।

Next Story