भीलवाड़ा में गंगापुर तिराहा से सर्किट हाउस तक सडक़ निर्माण शुरु , वाहनों का प्रवेश निषेध, वैकल्पिक मार्गों से गुजर रहे वाहन

भीलवाड़ा में गंगापुर तिराहा से सर्किट हाउस तक सडक़ निर्माण शुरु , वाहनों का प्रवेश निषेध, वैकल्पिक मार्गों से गुजर रहे वाहन
X

भीलवाड़ा बीएचएन। रेल्वे फाटक से सर्किट हाउस तक सडक़ निर्माण का कार्य बीती देर रात से शुरू हो गया। निर्माण क्षेत्र में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रखा गया है। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला जा रहा है।

ये है वैकल्पिक मार्ग

बड़े वाहन (बस, ट्रक, लोडिंग वाहन) - रामधाम अंडर ब्रिज, कुम्भा सर्कल, एस.के. प्लाजा, निम्बार्क आश्रम, सर्किट हाउस होते हुए अजमेर तिराहा।

छोटे वाहन - गंगापुर तिराहा, विशाल मेगा मार्ट, सर्किट हाउस होते हुए अजमेर तिराहा।

अजमेर तिराहा से चितौडग़ढ़ - सभी वाहन सर्किट हाउस, निम्बार्क आश्रम, एस.के. प्लाजा, कुम्भा सर्कल होकर निकाले जा रहे हैं।

गंगापुर से शहर की ओर - पांसल चौराहा से निम्बार्क आश्रम, सर्किट हाउस, अजमेर तिराहा ओवर ब्रिज, जबकि एक अन्य मार्ग कुम्भा सर्कल और रामधाम होते हुए ये वाहन शहर में प्रवेश कर रहे हैं।

रेलवे लाइन के दोनों तरफ आने-जाने वाले वाहन

मारूती नगर, चपरासी कॉलोनी, बापूनगर, आजादनगर और चंद्रशेखर आजाद नगर निवासी निर्धारित अंडर ब्रिज मार्गों से ही प्रवेश व निकासी कर रहे हैं।

Next Story