पाकिस्तान में डकैतों का हमला: पुलिस अधिकारियों पर रॉकेट से हमले, 11 की मौत; घायलों की स्थिति काफी गंभीर

पुलिस अधिकारियों पर रॉकेट से हमले, 11 की मौत; घायलों की स्थिति काफी गंभीर
X

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गुरुवार को डाकुओं द्वारा राकेट से किए गए हमले में कम से कम 11 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।पुलिस के अनुसार लाहौर से 400 किलोमीटर दूर रहीम यार खान जिले में मचाह पाइंट पर पुलिस के दो वाहन कच्चे रास्ते में कीचड़ में फंस गए थे।

इसी बीच डकैतों का एक गिरोह वहां पहुंचा और उसने दोनों वाहनों पर रॉकेटों से हमला किया। हमले में मौके पर ही 11 पुलिस वाले मारे गए और गई घायल हो गए। डकैत कुछ पुलिस वालों को अपने साथ अगवा करके भी ले गए।जाब पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि घायलों की स्थिति काफी गंभीर होने के कारण मौतों की संख्या बढ़ सकती हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने आइजी डा.उस्मान अनवर को मौके पर जाने और अगवा किए गए पुलिसवालों को मुक्त कराने का आदेश दिया है।

पाकिस्तान छोड़कर भागा

पाकिस्तान के पूर्व आइएसआइ प्रमुख जनरल फैज हमीद का एक करीबी देश छोड़कर भाग गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मोहसिन हबीब वारियाच को भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था और जिसके खिलाफ कोर्ट मार्शल की कार्रवाई चल रही है। उसने आधिकारिक अधिकारों के दुरुपयोग के लिए अपने खिलाफ चल रही जांच के बीच गिरफ्तारी से बचने के लिए देश छोड़कर ब्रिटेन भागा है।

Next Story