महंगाई की मार, सरकार का वार — चुनाई अब और भारी: चुनाई पत्थर, बजरी समेत माइनर मिनरल्स पर रॉयल्टी 30% तक बढ़ी, घर बनाना हुआ और मुश्किल

चुनाई पत्थर, बजरी समेत माइनर मिनरल्स पर रॉयल्टी 30% तक बढ़ी, घर बनाना हुआ और मुश्किल
X

* आम लोगो को अब अपने घर का सपना

* चुनाई पत्थर, बजरी व अन्य मिनरल महंगे हलचल

* गुरुवार को अधिसूचना जारी

भीलवाड़ा हलचल । आम आदमी का घर बनाने का सपना अब और महंगा हो गया है। राजस्थान सरकार ने माइनर मिनरल्स (अप्रधान खनिजों) की रॉयल्टी दरों में 10 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है। इससे चुनाई पत्थर, बजरी, स्लेट स्टोन, ग्रेनाइट, ब्रिक अर्थ जैसे निर्माण सामग्री अब पहले से ज्यादा महंगे मिलेंगे। गुरुवार को अधिसूचना जारी होते ही नई दरें लागू कर दी गईं।

चार साल बाद आई नई दरें, सीधे जेब पर असर

माइनर मिनरल्स की रॉयल्टी दरें आखिरी बार 2021 में बढ़ाई गई थीं। कानूनन हर तीन साल में बढ़ोतरी संभव है। इस बार खान विभाग की सिफारिश पर सरकार ने यह कदम उठाया। रॉयल्टी दरें बढ़ने से निर्माण लागत में सीधा इजाफा होगा, जिससे मकान, दुकान या किसी भी तरह की इमारत बनवाना आम आदमी के लिए चुनौती बनता जा रहा है।

नई दरों की झलक (प्रति टन रॉयल्टी दरें, ):

मिनरल पुरानी दर नई दर

नई व पुरानी दरें

मिनरल - नई - पुरानी

सैण्डस्टोन - 320 - 240

लाइम स्टोन - 170 - 140

लाइम स्टोनएण्ड लाइम - 175 - 145

लाइम कंकर - 40 - 32

मार्बल - 550 - 500

ग्रेनाइट - 300 - 290

मेसनरी स्टोन - 55 - 44

बजरी - 60 - 50

ब्रिक अर्थ - 40 - 32

स्लेट स्टोन - 210 - 185

ब्रिक्स अर्थ - 200 - 180

अगाटे - 180 - 145

निर्माण व्यवसायियों की चिंता

निर्माण कार्यों से जुड़े व्यवसायियों और आम नागरिकों ने इस फैसले पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि पहले से ही सीमेंट, सरिया और लेबर महंगी हो चुकी है, अब खनिज दरों की बढ़ोतरी से गरीब तबके का मकान बनवाना सपना ही रह जाएगा।

राज्य सरकार के इस फैसले से बजट पहले से ही बिगड़ चुका आम आदमी और बिल्डर्स पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी है। अब देखना यह होगा कि सरकार इस फैसले को लेकर विरोध या राहत के संकेत देती है या नहीं।

Tags

Next Story