मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बवाल:: फर्जी मान्यता के खेल में चेयरमैन और कुलपति समेत 7 पर FIR, छात्रों के बीच खूनी संघर्ष!

फर्जी मान्यता के खेल में चेयरमैन और कुलपति समेत 7 पर FIR, छात्रों के बीच खूनी संघर्ष!
X


चित्तौड़गढ़ (गंगरार): जिले की प्रतिष्ठित मेवाड़ यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों के भंवर में फंस गई है। बीएससी नर्सिंग और जीएनएम कोर्स की 'फर्जी' मान्यता दिखाकर करोड़ों की फीस डकारने के गंभीर आरोपों के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस गया है।

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़: 7 अधिकारियों पर मामला दर्ज

गंगरार थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में छात्रों ने विश्वविद्यालय के चेयरमैन, कुलपति (VC), रजिस्ट्रार, प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष सहित सात जिम्मेदार पदाधिकारियों को नामजद किया है। छात्रों का आरोप है कि:

झूठे विज्ञापन: 2022 में अखबारों में भ्रामक विज्ञापन देकर इन कोर्स को RNC और INC से मान्यता प्राप्त बताया गया।

अवैध वसूली: मान्यता न होने के बावजूद छात्रों से भारी-भरकम फीस वसूल कर उनका भविष्य अधर में लटका दिया गया।




कैंपस बना 'जंग का मैदान': तोड़फोड़ और झड़प

मान्यता का सच सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस में भारी तनाव व्याप्त है। प्रशासन ने विरोध करने वाले 30 कश्मीरी छात्रों समेत 33 विद्यार्थियों को सस्पेंड कर दिया, जिसके बाद गुस्सा फूट पड़ा।तोड़फोड़: छात्रों ने कैंपस में जमकर उत्पात मचाया और मेस पर ताला जड़ दिया।

हिंसक झड़प: छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए, जिसमें कई विद्यार्थियों के घायल होने की खबर है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया, लेकिन यूनिवर्सिटी के भीतर अब भी भारी पुलिस बल तैनात है।


Next Story