राजस्थान विधानसभा में 'बजट' पर छिड़ा 'बेटा-बेटी' विवाद: BJP विधायक के बयान पर कांग्रेस का हंगामा

राजस्थान विधानसभा में बजट पर छिड़ा बेटा-बेटी विवाद: BJP विधायक के बयान पर कांग्रेस का हंगामा
X


जयपुर: राजस्थान विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान उस समय सियासी पारा चढ़ गया, जब भाजपा विधायक बहादुर सिंह कोली ने बजट की तुलना लड़के और लड़की के जन्म से कर दी। इस लैंगिक टिप्पणी के बाद सदन में तीखी बहस छिड़ गई और कांग्रेस ने भाजपा की सोच पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

क्या कहा विधायक बहादुर सिंह कोली ने?

बजट पर बहस के दौरान वैर से भाजपा विधायक बहादुर सिंह कोली ने तंज कसते हुए कहा, "हमारी सरकार ने पहले ही बजट में लड़के को जन्म दिया है और आगे भी ऐसा ही होगा। वहीं, अशोक गहलोत सरकार के आखिरी बजट में लड़की पैदा हुई थी, इसीलिए कांग्रेस आज विपक्ष में बैठी है।" उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा कि भाजपा का बजट युवाओं का है, जबकि कांग्रेस का बजट बुजुर्गों का था।

कांग्रेस का पलटवार: "शर्मनाक है यह भेदभाव"

विधायक के इस बयान पर विपक्षी दल कांग्रेस ने कड़ा ऐतराज जताया है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इसे महिला विरोधी और भेदभावपूर्ण बताते हुए कहा कि आज के दौर में भी बेटा-बेटी में फर्क करने वाली सोच शर्मनाक है। कांग्रेस ने मांग की है कि भाजपा इस विषय पर अपना रुख स्पष्ट करे कि क्या वह बेटियों के जन्म को 'अशुभ' या 'हार' का प्रतीक मानती है।

विधायक की सफाई: "यह तो ब्रजभाषा का अंदाज है"

विवाद बढ़ने के बाद बहादुर सिंह कोली ने अपने बयान का बचाव किया। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से लिया जा रहा है। कोली के अनुसार, "यह उनकी ब्रजभाषा की अभिव्यक्ति का एक तरीका था।" उन्होंने केवल यह बताने की कोशिश की थी कि मौजूदा सरकार का बजट बहुत अच्छा और दमदार है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story