भजनलाल सरकार में फेरबदल की आहट तेज,: दिल्ली दौरे से बढ़ी अटकलें — भीलवाड़ा ‘कौन बनेगा मंत्री?’ की चर्चा

जयपुर / दिल्ली / भीलवाड़ा। राजस्थान की राजनीति एक बार फिर हलचल में है। मुख्यमंत्री **भजनलाल शर्मा** के दिल्ली दौरे ने मंगलवार को मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों** को लेकर नई चर्चाओं को हवा दे दी। मुख्यमंत्री का यह **अचानक दौरा** और प्रधानमंत्री **नरेंद्र मोदी से मुलाकात** राजनीतिक गलियारों में कई संदेश छोड़ गया है।
हालांकि **मुख्यमंत्री कार्यालय** ने इसे *“दिवाली के बाद की शिष्टाचार भेंट”* बताया है, लेकिन राजनीतिक सूत्रों का मानना है कि भजनलाल–मोदी वार्ता के एजेंडे में सरकार का रिपोर्ट कार्ड, संगठनात्मक संतुलन और संभावित फेरबदल** शामिल था।
दो साल का कार्यकाल, छह मंत्री पद अब भी खाली
भजनलाल सरकार **15 दिसंबर को अपने दो साल पूरे करने जा रही है**। वर्तमान में मुख्यमंत्री सहित **24 मंत्री** कैबिनेट में हैं, जबकि **6 पद अभी रिक्त** हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार **फेरबदल के जरिये नए चेहरों को शामिल कर राजनीतिक संतुलन साधने** की कोशिश करेगी।
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में हुई बैठक में **प्रदेश संगठन की कार्यशैली, मंत्रियों के प्रदर्शन और आगामी पंचायत व निकाय चुनावों की रणनीति** पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
भीलवाड़ा से फिर उड़ान की तैयारी!
इधर, भीलवाड़ा राजनीतिक हल्कों में भी चर्चाओं का बाजार गर्म है**। जिले के **दो विधायकों** के नाम एक बार फिर मंत्रिपद की संभावित सूची उनके शागिर्द बता रहे हैं।स्थानीय सूत्रों का कहना है कि दोनों नेताओं ने हाल ही में संगठन स्तर पर सक्रियता बढ़ाई है — **दिल्ली और जयपुर के बीच संपर्कों का दौर तेज़ है।
हालांकि, “ऊपरी खानी” यानी दिल्ली-दरबार से अभी तक **कोई औपचारिक संकेत नहीं मिला**,
इसी के साथ भीलवाड़ा के दो चर्चित विधायकों के एक बार फिर मंत्री बनने के पंखे लगने की उड़ाने तेज होने की बात भी मातहतों के जरिये सुनने को मिली हे लेकिन ऊपर की कहानी शायद अभी यहां चर्चा में नहीं आई हे वो भी जल्द ..... चर्चा बनेगी ये भी एक चर्चा हे
भीतरखाने में तेज हलचल
दिल्ली में भजनलाल शर्मा की मोदी से मुलाकात के तुरंत बाद **प्रदेश भाजपा मुख्यालय में बैठकें और राय-मशविरों का सिलसिला तेज** हो गया। पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना जताई जा रही है।
भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा —“अब गेंद केंद्र के पाले में है। कुछ चेहरों को हटाने और कुछ को ऊपर लाने की तैयारी है। सबकुछ नवंबर के पहले हफ्ते तक साफ हो जाएगा।”
भीलवाड़ा में सियासी इंतज़ार
जिले के राजनीतिक गलियारों में इस समय ‘कौन बनेगा मंत्री?’ की चर्चा है। कुछ नेताओं ने तो अपने कार्यकर्ताओं को “संभावित स्वागत तैयारियों” के लिए भी संकेत दिए हैं।
पार्टी के स्थानीय सूत्रों का कहना है कि **भीलवाड़ा से प्रतिनिधित्व तय मानिए , बस फैसला “ऊपर से मुहर” का इंतज़ार कर रहा है।
भजनलाल सरकार के दो साल पूरे होने से पहले दिल्ली से शुरू हुई यह ‘सियासी गर्माहट’** अब सीधे **भीलवाड़ा तक फैल चुकी है।** अब देखना यह है कि दिवाली के बाद की रोशनी में किसका राजनीतिक दीपक फिर से जल उठेगा और कौन अंधेरे में रह जाएगा।
