तमिलनाडु के करूर में विजय की रैली में भगदड़, 36 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

तमिलनाडु के करूर में विजय की रैली में भगदड़, 36 की मौत, 30 से ज्यादा घायल
X


नई दिल्ली। तमिलनाडु के करूर में एक बड़ी दुर्घटना घटी है। अभिनेता-राजनेता की रैली के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बनने के बाद 8 बच्चे, 16 महिलाो सहित 36 लोगों की की मौत हो गई। स्थानीय अस्पताल के अधिकारियों ने लोगों की मौत की जानकारी दी।

मरने वाले सात वयस्क विजय की राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्रि कझगम (TVK) के समर्थक थे। वे रैली स्थल पर कम से कम छह घंटे से विजय का इंतजार कर रहे थे। भीड़ का दबाव इतना बढ़ गया कि लोगों के लिए खड़े रहना भी मुश्किल हो गया।वहीं, 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।





रैली में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। भीड़ इतनी अधिक हो गई कि सांस लेना मुश्किल हो गया। इसी दौरान कुछ लोग बेहोश होकर गिर पड़े। हालात बिगड़ते देख अभिनेता विजय, जो बस पर चढ़कर भाषण दे रहे थे, तुरंत रुक गए। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और घायलों की मदद करने की अपील की।





विजय ने अपने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि जरूरतमंदों को तुरंत अस्पताल और एंबुलेंस तक पहुंचाया जाए। मौके पर भारी अफरातफरी के कारण पुलिस और प्रशासन को स्थिति संभालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।

इस हादसे ने पूरे तमिलनाडु को हिला दिया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।बच्ची को खोजने की अपील के बाद भगदड़

बताया गया है कि 9 साल की एक बच्ची गुम गई थी। विजय ने मंच से उसे तलाशने की अपील पुलिस और अपने लोगों से की, जिसके बाद वहां भगदड़ जैसे हालात बन गए।

भीड़ में फंसने से कई लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई और कई लोग और कार्यकर्ता बेहोश होने लगे। हालात बिगड़ते देख विजय ने भाषण रोक दिया और लोगों से शांति की अपील की। इसके बाद वे भाषण छोड़कर निकल गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना को लेकर ट्वीट किया और दुख जताया है। उन्होंने कहा, "तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। मैं इस कठिन समय में उन्हें शक्ति प्रदान करने का कामना करता हूं। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

सीएम स्टालिन ने किया 10 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान

​मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने अभिनेता और टीवीके अध्यक्ष विजय के करूर में चुनाव प्रचार के दौरान मारे गए लोगों के परिवारों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। सीएम ने भगदड़ की मैजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए।

Next Story