गोदाम से तानसेन गुटखा के कर्टन चुराये, आरोपित शशि गिरफ्तार, माल बरामद

गोदाम से तानसेन गुटखा के कर्टन चुराये, आरोपित शशि गिरफ्तार, माल बरामद
X

भीलवाड़ा बीएचएन। प्रतापनगर पुलिस ने एक गोदाम से तानसेन गुटखा के दो कर्टन चोरी करने के आरोपित शशि गवारिया को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए गुटखे के कर्टन बरामद कर लिए गए।

लोहे के चद्दर हटाकर घुसा गोदाम में

प्रतापनगर पुलिस के अनुसार, शंकर स्टोर नामक फर्म का गोदाम मिर्ची मंडी चौराहे पर स्थित है। 22 नवंबर की रात चोर ने छत पर लगा लोहे का चद्दर हटाकर गोदाम में प्रवेश किया और तानसेन गुटखे के दो कर्टन चोरी कर लिए।

मुकदमा दर्ज और जांच

23 नवंबर को फर्म की ओर से राजकुमार गुप्ता ने प्रतापनगर थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया। जांच की जिम्मेदारी दीवान शंभुलाल को सौंपी गई।

आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद

पुलिस ने जांच के बाद कच्चीबस्ती, पालड़ी मार्ग, हाल चपरासी कॉलोनी निवासी शशि गवारिया को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए गुटखे के दो कर्टन बरामद कर लिए गए। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा ।

Next Story