दो से ज्यादा बच्चों वाले लड़ सकेंगे निकाय-पंचायत चुनाव:पंचायतीराज और नगरपालिका कानूनों में संशोधन बिलों को कैबिनेट की मंजूरी, इसी सत्र में आएंगे बिल

X
By - मदन लाल वैष्णव |25 Feb 2026 2:54 PM IST
जयपुर। प्रदेश में अब दो से ज्यादा संतान वाले भी पंचायतीराज और शहरी निकायों के चुनाव लड़ सकेंगे। कैबिनेट ने दो संतान से ज्यादा वालों के चुनाव लड़ने से लगी रोक हटाने के लिए दो अलग-अलग बिलों को मंजूरी दे दी है।
कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा- कैबिनेट ने राजस्थान पंचायतीराज संशोधन बिल और राजस्थान नगरपालिका संशोधन बिल 2026 को मंजूरी दे दी है। इन दोनों संशोधनों के बाद अब दो से ज्यादा बच्चों वालों के निकाय पंचायत चुनाव लड़ने पर लगी रोक हटा दी जाएगी।
पटेल ने कहा कि दोनों बिल इसी सत्र में पारित होंगे। जिस वक्त ये प्रावधान लागू किए थे, उस वक्त जनसंख्या नियंत्रण का मकसद था। अब हालात बदल गए हैं।
Next Story
