तीन बच्चों की पोखर में डूबने से मौत

X
By - bhilwara halchal |25 April 2025 5:51 PM IST
धौलपुर। जिले के सरमथुरा थाना इलाके में तीन बच्चों की पोखर में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह पांच बच्चे हाईवे के समीप पोखर में नहाने गए थे। इनमे एक बच्चा गहराई में चला गया। उसे बचाने के चक्कर में उसके दो साथी भी डूब गए। बाकी दो बच्चे घबराकर पोखर से बाहर आ गए और आसपास के लोगों को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से तीनों बच्चों के शवों को पोखर से बाहर निकाला। लेकिन, तब तक तीनों बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में प्रियांशु, हिमांशु और अरुण निवासी सेढ़ पाड़ा शामिल है। इन तीनों बच्चों की उम्र 8 से 12 वर्ष के बीच है।
Next Story
