पति को मारने की कोशिश, पिला दी जहरीली कॉफी, शादी से पहले भांजे से करती थी प्यार

पति को मारने की कोशिश, पिला दी जहरीली कॉफी, शादी से पहले भांजे से करती थी प्यार
X

उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में पत्नी ने जहरीली कॉफी पिलाकर पति को मारने की कोशिश की है।इसके चलते पति की हालत बिगड़ गई] उस गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया हे।

मिली जानकारी के अनुसार खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव भंगेला निवासी अनुज शर्मा की शादी करीब दो वर्ष पहले गाजियाबाद के फरखनगर की पिंकी शर्मा से हुई थी। अनुज मेरठ के ग्लोबल अस्पताल में काम करता है। शादी के चंद महीने बाद ही अनुज और पिंकी के बीच विवाद होने लगा था। बताया गया हे की पिंकी के मोबाइल पर व्यस्त रहने से दोनों के बीच मनमुटाव था।

परिजनों का आरोप हे कि अनुज के ड्यूटी पर जाने के बाद पिंकी मोबाइल फोन पर लगी रहती थी। दोनों पति-पत्नी के बीच इस बात को लेकर कई बार विवाद हुआ और मारपीट भी हुई। इस घटना के बाद पिंकी ने पति अनुज के खिलाफ गाजियाबाद में मारपीट का मुकदमा भी दर्ज कराया था। इसके बाद गाजियाबाद के महिला थाने में दोनों के बीच सुलह करा दी गई। पुलिस ने एक सप्ताह के लिए दोनों को एक साथ रहने के लिए कहा। दोनों एक साथ रह तो रहे थे लेकिन अभी तक इनके बीच का विवाद खत्म नहीं हुआ था।

अनुज की बहन मीनाक्षी का कहना हे कि पिंकी का शादी से पहले किसी और लड़के के साथ प्रेम प्रसंग था। शादी के बाद भी पिंकी मोबाइल पर उसी लड़के से बात करती रहती थी। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद था। परिजनों के अनुसार अनुज के ड्यूटी पर जाने के बाद पिंकी घर पर अकेली रहकर उस लड़के से फोन पर बात किया करती थी। मीनाक्षी ने बताया कि एक दिन अनुज ने पिंकी का फोन चेक किया तो पता चला कि वह लड़का कोई और नहीं बल्कि पिंकी का भांजा था। इस पर अनुज ने पिंकी पूछा तो पिंकी ने बताया कि वह शादी से पहले उस लड़के से प्रेम करती थी लेकिन अब कोई ऐसी बात नहीं है। इसका खुलासा होने के बाद अनुज पिंकी को अपने घर ले आया।

इसके बाद पिंकी ने अनुज को कॉफी में जहर पिला दिया। सीओ खतौली राम आशीष यादव ने बताया कि 25 मार्च को थाना खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव भंगेला से खबर मिली थी कि एक महिला ने अपने पति को जहरीली कॉफी पिला दी है। पुलिस गांव पहुंची तो पता चला कि सूचना सही है। आनन-फानन में युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Next Story