ट्रंप का दोस्‍ती वाला फैसला! भारत को अमेरिका लौटाएगा 40 हजार करोड़ रुपये, ट्रेड डील पूरी होने से पहले दिया तोहफा

ट्रंप का दोस्‍ती वाला फैसला! भारत को अमेरिका लौटाएगा 40 हजार करोड़ रुपये, ट्रेड डील पूरी होने से पहले दिया तोहफा
X

नई दिल्‍ली । कुछ महीने पहले तक भारत पर नाराज दिख रहे अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप का रुख पूरी तरह बदल चुका है. पहले तो उन्‍होंने रूस से तेल खरीदने को लेकर लगाए गए 25 फीसदी पेनाल्‍टी को खत्‍म किया और अब इस पेनाल्‍टी के रूप में वसूले गए टैरिफ के पैसों को भी वापस करने की बात हो रही है. अगर ऐसा होता है तो यह भारतीय निर्यातकों की बहुत बड़ी जीत मानी जाएगी. उन्‍हें अमेरिका से करीब 40 हजार करोड़ रुपये रिफंड के तौर पर मिलेंगे.

राष्‍ट्रपति ट्रंप ने पिछले साल 27 अगस्‍त को भारत पर 25 फीसदी की पेनाल्‍टी लगाई थी. उनका कहना था क‍ि भारत रूस से कच्‍चा तेल खरीदता है, जिन पैसों का इस्‍तेमाल रूस अपने युद्ध में कर रहा है. लिहाजा भारत से अमेरिका को निर्यात होने वाले सामानों पर 25 फीसदी का पेनाल्‍टी टैरिफ लगाया जाएगा. हालांकि, पिछले दिनों हुई ट्रेड डील की सहमति के बाद अमेरिका इस बात के लिए राजी हो गया है कि भारत पर लगाए 25 फीसदी टैरिफ पेनाल्‍टी को खत्‍म कर दिया जाए. अब नया फैसला यह है कि पहले इस पेनाल्‍टी के तहत वसूली गई रकम को भी वापस कर दिया जाएगा.

ट्रंप प्रशासन ने 27 अगस्‍त, 2025 से फरवरी 2026 तक पेनाल्‍टी के रूप में वसूले गए टैरिफ के पैसों को वापस करने का आदेश दिया है. व्‍हाइट हाउस ने कहा है कि इस दौरान जो भी आयात किया और उस पर भारतीय निर्यातकों को जो भी टैरिफ देना पड़ा है, उस रकम को लौटाया जाएगा. माना जा रहा है कि यह रकम करीब 40 हजार करोड़ रुपये हो सकती है. ट्रंप प्रशासन ने यह फैसला ऐसे समय में दिया है, जबकि दोनों देश अपनी साझेदारी को मजबूत बनाने पर काम कर रहे हैं.

Next Story