शिक्षा विभाग में 'खेला':: फर्जी ताइक्वांडो सर्टिफिकेट से शिक्षक बनने की कोशिश, SOG ने 19 अभ्यर्थियों समेत 20 को दबोचा

जयपुर/भीलवाड़ा | राजस्थान में सरकारी भर्तियों में फर्जीवाड़े के खिलाफ जारी अभियान के तहत एसओजी (SOG) ने अब तक का सबसे बड़ा प्रहार किया है। तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती (Level-1 और Level-2) में ताइक्वांडो खेल के फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी हथियाने की साजिश का पर्दाफाश करते हुए एसओजी ने 19 अभ्यर्थियों सहित कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
फर्जी फेडरेशन और नकली मेल का खेल
एसओजी की जांच में जो खुलासे हुए हैं, वे बेहद चौंकाने वाले हैं। शातिर जालसाजों ने न केवल एक फर्जी ताइक्वांडो फेडरेशन के नाम से प्रमाण पत्र तैयार किए, बल्कि शिक्षा विभाग की आंखों में धूल झोंकने के लिए तकनीक का भी सहारा लिया:
फर्जी ईमेल आईडी: विभाग को चकमा देने के लिए असली फेडरेशन से मिलती-जुलती एक 'डुप्लीकेट' ईमेल आईडी बनाई गई थी।
सत्यापन में सेंध: जब शिक्षा विभाग ने प्रमाण पत्रों के सत्यापन (Verification) के लिए ईमेल भेजा, तो आरोपियों ने मोबाइल से ही फर्जी रिप्लाई भेजकर उन प्रमाण पत्रों को 'सही' बता दिया। विभाग ने इस फर्जी मेल को ही असली मानकर सत्यापन रिपोर्ट को ओके कर दिया था।
39 अभ्यर्थी रडार पर, खुद को बताया था 'उत्कृष्ट खिलाड़ी'
जांच में सामने आया कि कुल 39 अभ्यर्थियों ने इन फर्जी दस्तावेजों और फर्जी सत्यापन रिपोर्ट के दम पर सरकारी सिस्टम में सेंध लगाने की कोशिश की थी। इन सभी ने दस्तावेजों में खुद को 'उत्कृष्ट खिलाड़ी' (Outstanding Sports Person) बताया था ताकि खेल कोटे का लाभ उठाकर आसानी से शिक्षक बना जा सके।
जहाजपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी हलचल
हाल ही में जहाजपुर और पंडेर क्षेत्र से
मास्टरमाइंड और उसके मददगार सलाखों के पीछे
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:
योगेंद्र सिंह शेखावत: मास्टरमाइंड और पंडेर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यरत पीटीआई (PTI)।
ज्योतिराज सिंह राजपूत: गिरोह का सक्रिय सदस्य (निवासी जामोली)।
ममता योगी: फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर अभ्यर्थी (निवासी सवाई माधोपुर)।हुई गिरफ्तारियों के बाद अब एक साथ 20 लोगों के पकड़े जाने से पूरे प्रदेश के शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। एसओजी अब उन सभी कड़ियों को जोड़ रही है, जिन्होंने मोबाइल के जरिए फर्जी सत्यापन मेल भेजकर सरकार को करोड़ों का चूना लगाने और योग्य बेरोजगारों का हक छीनने की कोशिश की।
पूरी खबर पढ़े रीट भर्ती में 'फर्जीवाड़े की फैक्ट्री' का भंडाफोड़: SOG का बड़ा प्रहार, मास्टरमाइंड PTI सहित 3 को दबोचा
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा
फोन: 7737741455
