नशीली दवा सुंघाकर महिला को दो लोगों ने किया अगवा, जंगल में ले जाकर रातभर किया रेप, केस दर्ज

नशीली दवा सुंघाकर महिला को दो लोगों ने किया अगवा, जंगल में ले जाकर रातभर किया रेप, केस दर्ज
X

भीलवाड़ा बीएचएन। मजदूरी कर घर लौट रही महिला को बीच राह दो युवकों ने नशीली दवा सुंघाकर अगवा करने के बाद जंगल में ले जाकर रातभर रेप करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीडि़ता ने शक्करगढ़ थाने में केस दर्ज करवाया है।

पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीया एक महिला मजदूरी करती है। कल शाम साढ़े पांच बजे वह मजदूरी करने के बाद घर लौट रही थी। रास्ते में उसे मोतीलाल रैगर व कैलाश रैगर मिले। दोनों बाइक पर सवार थे। इन लोगों ने महिला से घर छोड़ देने की बात कही। इस पर महिला ने मना कर दिया। इसके बाद दोनों ने महिला के मुंह पर कपड़ा लगा दिया, जिससे वह अचेत हो गई। दोनों, इस महिला को बाइक पर बैठाकर बांकरा रोड़ पर ही जंगल में ले गये, जहां रात भर दोनों आरोपितों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। इसके बाद दोनों आरोपित वहां से फरार हो गये। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे महिला को हौश आया, तब उसके तन पर कपड़े नहीं थे। वह जैसे-तैसे एक मकान पर गई, जहां मकान मालिक के फोन से पति को फोन किया। पति मौके पर पहुंचा, जिसे महिला ने आपबीती बताई। इसके बाद उसने शक्करगढ़ थाने में दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। मामले की जांच डीएसपी जहाजपुर नरेंद्र पारीक कर रहे हैं।

Next Story