13 लाख की लूट और महिला से छेड़छाड़ के दो इनामी वारंटी डिटेन

13 लाख की लूट और महिला से छेड़छाड़ के दो इनामी वारंटी डिटेन
X

भीलवाड़ा। 13 लाख की लूट और महिला से छेड़छाड़ के मामलों के दो इनामी वारंटियों को जहाजपुर पुलिस ने डिटेन किया है। दोनों पर पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित था।

जहाजपुर थाना पुलिस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश से इनामी वारंटी की दर पकड़ के लिए जहाजपुर थाना प्रभारी राजकुमार नायक के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने बताया कि काछोला थाने में दर्ज 13 लाख की लूट से संबंधित मांडलगढ़ न्यायालय के प्रकरण संख्या 398/2016 मैं आरोपित धुंवाला जहाजपुर निवासी भीमराज उर्फ अंटिया 28 पुत्र कंवरी लाल मीणा की तलाश जहाजपुर थाना प्रभारी ने संभावित स्थान पर की, लेकिन वह नहीं मिला। जानकारी करने पर पता चला कि भीमराज पुलिस से बचने के लिए मोबाइल का उपयोग नहीं करता है और अजमेर जिले के बगैर की ओर माइंस पर मजदूरी करने गया हुआ है। इस सूचना पर पुलिस टीम गुण सागर माइंस पर पहुंची, जहां वह अन्य मजदूरों के साथ मिला। उसे पूछताछ के बाद डिटेन किया गया।

इसी तरह सुभाष नगर थाने के छेड़छाड़ से संबंधित जेएम वेस्ट न्यायालय के प्रकरण 1980 /2015 में₹5000 के इनामी वारंटी जहाजपुर निवासी नरेंद्र पुत्र सत्यनारायण सेन को जहाजपुर पुलिस ने देवली स्थित उसकी बहन के घर से डिटेन किया। जहाजपुर पुलिस का कहना है कि दोनों ही वारंटी को संबंधित थानो की पुलिस को सौंप दिया गया।

Tags

Next Story