नाबालिग लड़कियों से रेप...,: ब्लैकमेल कर बनाते थे कलमा पढ़ने का दबाव; 5 आरोपी गिरफ्तार

भीलवाड़ा जिले की सीमा से लगते हुए बिजयनगर पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत 4 से 5 नाबालिग लड़कियों के साथ रेप करने और ब्लैकमेल कर अन्य लड़कियों को जाल में फंसा कर उन्हें कलमा पढ़ने व रोजा रखने के लिए दबाव बनाने का बड़ा और सनसनीखेज Jमामला सामने आया है।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही अमल में लाकर घटना को लेकर तीन मुकदमें दर्ज किए गए हैं और 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के सार्वजनिक होने के बाद समूचे जिले में रोष व्याप्त है। ब्यावर सर्व समाज के लोगों ने पुलिस थाने का घेराव कर अपराधियों को सख्त सजा देने की मांग की है
बिजयनगर थाने में तीन पीड़िताओं के परिवारजनों ने सामूहिक रूप से दी रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने बेटियों से की पूछताछ में बताया कि सोयल मंसूरी, सोहब, अयान, अफरान, साहिल, आशिक कुरैशी, रियान, जावेद , आमान, करीम, फैजान और अन्य 10 से 15 लड़के हैं।गिरोह के पास अन्य लड़कियों के भी वीडियो और फोटो हैं। उन्होंने बताया कि गिरोह के लोग नाबालिग लड़कियों को खिलौने और मोबाईल आदि उपहार में देकर उन्हें प्रलोभन देते हैं और फिर मिलने का दबाव बनाते हैं। उनके साथ जबरदस्ती करते हैं और कैफे में चलने एवं उनकी पसंद के कपड़े पहनने के लिए कहते हैं।
उन्होंने बताया कि उनकी बच्चियों ने उन्हें बताया कि शारीरिक शोषण के लिए एक दूसरे की सहेलियों से मिलवाने का दबाव भी बनाया जाता है। मना करने पर घरवालों को जान से मारने की धमकियां भी दी जाती है। बेटियों की सहेलियों के घरवालों से संपर्क किया तो पता चला कि उनकी बेटियों के पास भी इसी प्रकार के फोन हैं उनके साथ भी ऐसी ही घटनाएं हुई हैं।
बिजयनगर थाना प्रभारी करण सिंह ने बताया कि फिलहाल 4 से 5 नाबालिग लड़कियां सामने आई हैं। रविवार को उन्होंने शिकायत पेश की है। जिसमें उन्होंने कुछ युवकों द्वारा उन्हें मोबाइल दिए जाने की बात कही है। इसके बाद दबाव बनाकर देह शोषण किया है। इस पर पॉक्सो एक्ट में तीन अलग अलग मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने 7 आरोपियों को पकड़ लिया है। जांच की जा रही है। गौरतलब है कि यह सभी लड़कियां प्राइवेट स्कूलों में अध्ययन करती हैं।थाना प्रभारी करण सिंह ने बताया- फिलहाल 4-5 नाबालिग सामने आईं है। रविवार को उन्होंने शिकायत देते हुए बताया कि कुछ युवकों ने उनको मोबाइल दिए। इसके बाद दबाव बनाकर देह शोषण किया। इस पर तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।मामले में 5 आरोपियों रिहान मोहम्मद (20), सोहेल मंसूरी (19), लुकमान उर्फ सोहेब (20), अरमान पठान (19) और साहिल कुरैशी (19) को गिरफ्तार किया है। वहीं 2 नाबालिग को डिटेन किया है।
उधर, विश्व हिन्दू परिषद के धनराज कावड़िया ने कहा कि यह समुदाय विशेष के लोगों को अन्तरराष्ट्रीय गिरोह धर्मान्तरण के लिए क्षेत्र में सक्रिय है। यह नाबालिग बच्चियों को प्रलोभन देकर अपने चंगुल में फांस रहे हैं और उनको गलत मार्ग पर धकेल रहे हैं। उन्होंने दोषियों को तत्काल खोजकर जेल में डालने और उनके चेहरे बेनकाब कर उन्हें सख्त सजा देने की मांग की है।उधर, मामला सामने आने के बाद सर्व समाज के लोगों ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। माहौल गरमाया तो पुलिस ने 4 और थानों से फोर्स मौके पर बुलाई।
मामला सामने आने के बाद सर्व समाज के लोगों ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया है और सभी दोषियों को पकड़ने एवं इस तरह के अन्तरराष्ट्रीय गिरोह का अंदेशा व्यक्त करते हुए इसकी तह तक जाने की मांग की है। मसूदा पुलिस उप अधीक्षक सज्जन सिंह ने मामले में त्वरित कार्रवाई करने का भरोसा दर्शाया है।
