खाली भूखंड में मिली महिला की लाश, पुलिस कर रही है पहचान के प्रयास

खाली भूखंड में मिली महिला की लाश, पुलिस कर रही है पहचान के प्रयास
X

भीलवाड़ा बीएचएन। शहर के नजदीकी दांथल गांव के एक खाली भूखंड में 40 वर्षीया अज्ञात महिला का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। शव के तीन दिन पुराना होने की बात पुलिस ने कही है।

सदर थाना पुलिस ने बताया कि हलेड़-दांथल मार्ग स्थित एक खाली भूखंड से दुर्गंध आने से लोगों ने नजदीक जाकर देखा, जहां अज्ञात महिला का शव पड़ा था। उसका शरीर जानवरों ने नौंच रखा था। सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां करीब तीन दिन पुरानी महिला की लाश पड़ी मिली। पुलिस ने मृतका की पहचान के प्रयास किये, लेकिन किसी ने उसे नहीं पहचाना। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला मंदबुद्धि होकर 30 अप्रैल को गांव में घूमती देखी गई थी। पुलिस ने शव को पहचान के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है। पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं।

ग्रामीणों में इस घटना के बाद डर का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई अपने परिचित के लापता होने की सूचना देना चाहता है, तो तुरंत नजदीकी थाना संपर्क करें।

Next Story