बागोर में सेन बने भाजपा मंडल महामंत्री

X
बागौर (बरदी चंद जीनगर)। भाजपा मंडल बागोर की नवीन कार्यकारिणी में राजकुमार सेन को मंडल महामंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। मांडल विधानसभा के अंतर्गत बागोर भाजपा मंडल के नवनियुक्त महामंत्री राजकुमार सेन को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा और मंडल अध्यक्ष हमीद सिंह राणावत ने विधायक उदयलाल भडाणा की अनुशंसा पर यह जिम्मेदारी सौंपी है। इस अवसर पर कस्बे के लोगों ने सेन के आवास पर जाकर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
Tags
Next Story