कीर समाज की प्रथम जिला स्तरीय T-10 क्रिकेट लीग का कल से आगाज़

कीर समाज की प्रथम जिला स्तरीय T-10 क्रिकेट लीग का कल से आगाज़
X

बागोर (बरदीचंद)। अखिल भारतीय हरिवंश कीर समाज के तत्वावधान में प्रथम जिला स्तरीय T-10 क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 6 मार्च से 8 मार्च तक किया जा रहा है। खेल के माध्यम से समाज में जागृति लाने और युवाओं को एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस टूर्नामेंट की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।

प्रमुख अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति

प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल, मांडल विधायक उदयलाल भडाणा, भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी, कीर समाज के प्रदेश अध्यक्ष किशन लाल कीर, मांडल सरपंच संजय भंडारी, पंचायत समिति सदस्य शरद सिंह चौहान और कोदूकोटा सरपंच जगदीश कीर सहित समाज के वरिष्ठ जन और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहेंगे।

शिक्षा और खेल के संगम से होगा उत्थान

आयोजन से जुड़े बद्री लाल कीर ने बताया कि कीर समाज का मुख्य व्यवसाय नदी और तालाबों पर आधारित होने के कारण आर्थिक स्थिति चुनौतीपूर्ण रहती है, जिससे बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य है कि यदि समाज शिक्षा के क्षेत्र में किन्हीं कारणों से पीछे है, तो खेल के मैदान में युवा अपनी प्रतिभा दिखाएं और राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहचान बनाएं।" इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य समाज में एकजुटता लाना और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

इन गांवों की टीमें दिखाएंगी दमखम

प्रतियोगिता को सफल बनाने में नारायण कीर (पालड़ी), नारायण कीर (आरजिया), प्रहलाद कीर (बावलास), धर्मेश, बद्री व नानूराम कीर (आरजिया), योगेश (भीलवाड़ा), लक्ष्मण (मांडल), सत्यनारायण (भडाणी खेड़ा) और रमेश कीर (सांगानेर) सहित आसपास के क्षेत्रों की टीमें भाग लेंगी।

Tags

Next Story