बैरवा सेवा संस्थान ने किया वृक्षारोपण, खेल मैदान पर लगाये छायादार पौधे

आमेट । आमेट पंचायत समिति के ग्राम पंचायत गलवा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय देवली के खेल मैदान में बैरवा सेवा संस्थान राजसमंद के तत्वाधान में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकारी समिति गलवा अध्यक्ष कैलाशचंद्र श्रीमाली एवं विशिष्ट तिथि सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र सोनी समाजसेवी झोर पंचायत के शिवचरण की अध्यक्षता में संस्थान द्वारा छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया मुख्य अतिथि श्रीमाली ने बताया कि संस्थान द्वारा किया जा रहे पौधारोपण से हमें सभी को एक शपथ लेनी चाहिए कि प्रत्येक घर खेत के आसपास नियमित पौधारोपण कर प्रकृति की अनमोल धरोहर को बचाना चाहिए ।
विशिष्ट अतिथि सरपंच प्रतिनिधि सोनी ने कहा कि पेड़ लगाकर यदि हम उन्हें 2 साल तक संभाल ले तो वह हमें जिंदगी पर संभाल लेंगे संस्थान सचिव नारायण लाल बैरवा ने बताया कि वर्तमान परिपेक्ष बढ़ती आबादी एवं उद्योग धंधे के कारण वनों की कटाई होने से पर्यावरण दूषित हो रहा है पर्यावरण संरक्षण एवं जीवन की बुनियादी आवश्यकताओं हेतु संस्थान ने पूर्व में भी ग्राम पंचायत पनोतिया नयाखेडा (बिनोल) देवरिया में वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। समाजसेवी शिवचरण सिंह ने कहा कि हमें जीवन में प्रत्येक चीज पेड़ों के माध्यम से ही मिलती है उक्त विचार व्यक्त किए गए। इस अवसर पर फतेह लाल टेलर प्रदीप श्रीमाली ग्राम पंचायत सहायक सचिव नारायण लाल सालवी वार्ड पंच रतन लाल जाट मुकेश मेघवाल संस्थान सदस्य गण उदयराम बैरवा काबरी कैलाश चंद्र बैरवा देवरिया लीला देवी बैरवा प्यार चंद खटीक रोशन सिंह जगदीश चंद्र बैरवा मोखुनदा (रायपुर) कैलाश चंद्र बैरवा गलवा( रायपुर) रतनलाल बैरवा देवली प्रकाश चंद्र बैरवा देवली कैलाश चंद्र बैरवा देवली महिला सदस्य गण मोहिनी देवी बैरवा देवली देउ देवी,मांगी देवी ,हजा देवी, कमला देवी ,मीना देवी , चादीदेवी,एवं आसपास के बैरवा जन एवं महिलाएं पौधारोपण कार्यक्रम में उपस्थित रहे। संस्थान सचिव नारायण बैरवा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
