सावरिया हनुमान मंन्दिर पर आधीरात तक चली भजन संध्या , भाजपा नेता बोले मंदिर तो बनकर रहेगा

भीलवाड़ा हलचल कारोई स्थित सांवरिया हनुमान मंदिर के पाटोत्सव के दूसरे दिन आज भजन संध्या प्रसिद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दे रही है।
भजनों के बीच विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली सभापति राकेश पाठक मनोज शर्मा गजानंद बजाज कन्यालाल स्वर्णकार मंजू पोखरना लाभ शंकर चौबे जयदीप त्रिवेदी निलेश कांठेड़ आदि का महंत बाबू गिरी महाराज आदि ने स्वागत किया। संचालन पंडित अशोक व्यास ने किया।
विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी ने भजन संध्या के दौरान मंदिर निर्माण में कोई बाधा आती है तो हम सब मिलकर इन बातों को दूर करते भव्य मंदिर का निर्माण करेंगे उन्होंने कहा कि जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी मैं उसे पूरा करने का प्रयास करूंगा इस मौके बलवंत सिंह नेएक लाख रुपये की घोषणा की है। वही बद्रीलाल 51 हजार रुपए की नगदी भेट कर मंदिर निर्माण में तन मन धन से सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने कहा कि वह हर संभव मदद के लिए तैयार है बाद में महंत बाबू गिरी महाराज का विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी राकेश पाठक रणदीप त्रिवेदी लादू लाल तेली मनोज गोटे वाला आदि ने सोलो डॉक्टर अभिनंदन किया
पाटोत्सव के अंतिम दिवस 11 मार्च को सुबह 11 बजे अतिथि सम्मान के बाद दोपहर 12.15 बजे श्री सांवरिया हनुमान मंदिर में महाआरती का आयोजन होगा। महाआरती के बाद छप्पन भोग एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। पाटोत्सव समापन अवसर पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन रात 8 बजे से होगा।
