भीलवाडा में भरतनाट्यम नृत्यांगना विदुषी पद्मिनी उपाध्याय देगी चार प्रस्तुतियां

भीलवाड़ा -
स्पिक मैके (सोसायटी फॉर द प्रमोशन ऑफ इंडियन क्लासिकल म्युजिक एण्ड कल्चरल अमंग्स्ट यूथ) एवं जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग के सहयोग से चल रही विरासत 2024 के त 30 अप्रैल 2024 व 1 मई 2024 को विश्व प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृयांगना विदुषी पद्मिनी उपाध्याय की विश्व नृत्य दिवस के उपलक्ष में विभिन्न मॉडल स्कूलों में 4 प्रस्तुतियां होगी।
जानकारी देते हुये राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ने बताया कि विदुषी पद्मिनी एस. उपाध्याय अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की जानी-मानी भरतनाट्यम नृत्यांगना एवं अच्छी नृत्य निर्देशिका है।
कलाकार कोर्डिनेटर अन्नु प्रजापत के अनुसार दिनांक 30 अप्रैल 2024 को प्रातः 8 बजे स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल तस्वारियां एवं प्रातः 11 बजे आसीन्द एवं 1 मई 2024 को प्रातः 8 बजे मॉडल स्कूल माण्डल एवं प्रातः 11 बजे विवेकानन्द केन्द्र विद्यालय हुरड़ा में अपनी प्रस्तुतियां देगी।