दशावतार में जीवन्त हुये विष्णु के स्वरूप

दशावतार में जीवन्त हुये विष्णु के स्वरूप

भीलवाड़ा । स्पिक मैके (सोसायटी फॉर द प्रमोशन ऑफ इंडियन क्लासिकल म्युजिक एण्ड कल्चरल अमंग्स्ट यूथ) एवं जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग के सहयोग से चल रही विरासत 2024 के तहत आज विश्व प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना विदुषी पद्मिनी उपाध्याय की प्रथम प्रस्तुति प्रातः 8 बजे स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल तस्वारिया एवं द्वितीय प्रस्तुति 11 बजे स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल आसीन्द में हुई।

जानकारी देते हुये राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कैलाश पालिया ने बताया कि विदुषी पद्मिनी ने अपने कार्यक्रम की शुरूआत पुष्पांजलि से करते हुये भूमि प्रणाम एवं भारत माता के सौन्दर्य से परिचित कराया। साथ ही गणपति वंदना ’’वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटि समप्रभ, निर्विग्मं कुरमें देव सर्व कारेषु सर्वदा’’ में भगवान गणेश के विभिन्न स्वरूपों को जीवन्त कर दिया।

उसके बाद दशावतार में भगवान विष्णु के दस स्वरूपों की व्याख्या करते हुये मतस्य, नरसिंह, कच्छप वामन राम, बलराम परशुराम, वराह कृष्ण बुद्ध एवं कलकी अवतार की कहानी को भरतनाट्यम में जीवन्त करते हुये छात्र-छात्राओं को अचंभित कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में दोनों विद्यालयों के संस्था प्रधान मनीषा गर्ग एवं तुलसीराम जी ने आभार व्यक्त किया। दोनों विद्यालयों के 1200 छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम कोर्डिनेटर अनु प्रजापत ने बताया कि कल 1 मई को पद्मिनी उपाध्याय की प्रथम प्रस्तुती स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल बागौर (मॉडल) में प्रातः 8 बजे एवं द्वितीय प्रस्तुती 11 बजे स्वामी विवेकानन्द केन्द्र विद्यालय हुरड़ा में होगी।

Read MoreRead Less
Next Story