होटल पर खाने के बाद बिल को लेकर विवाद, संचालक पर पत्थर से हमला, अंगूठी छीनी

होटल पर खाने के बाद बिल को लेकर विवाद, संचालक पर पत्थर से हमला, अंगूठी छीनी

भीलवाड़ा बीएचएन। बिजौलियां में होटल पर खाने के बाद बिल को लेकर विवाद खड़ा होने पर कुछ लोगों ने संचालक पर धारदार पत्थर से हमला कर दिया। ये हमलावर, पीडि़त की सोने की अंगूठी भी छीनकर फरार हो गये। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

बिजौलियां पुलिस ने बताया कि कस्बा निवासी कुलदीप गौड़ ने रिपोर्ट दी कि रात 12 से 12.30 बजे के बीच तीन लोग उसकी होटल पर खाना खाने आये। तीनों ने खाना खाया। इसके बाद बिल को लेकर बहस करने लगे। इसके बाद ये लोग पैसे देकर चले गये और धमकी देकर गये कि यहीं रुकना, हम तुझे बहस करना सिखाते हैं। 20 से 30 मिनिट बाद ये लोग सात-आठ लोगों को लेकर दुबारा आये और कुलदीप को पकडक़र उस पर वार करने लगे। उसने भागना चाहा तो इन लोगों ने पत्थर से वार किया। इन लोगों में से एक ने कुलदीप के सिर पर धारदार पत्थर से वार किया, जिससे सिर में गंभीर चोट आई। हौंट पर भी कट लग गया। हमलावर, पीडि़त की अंगूठी भी ले गये। पुलिस ने कुलदीप की रिपोर्अ पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

Next Story