नेहरू विहार को मिलेगा चम्बल का पानी

X

भीलवाड़ा। शहर में कोटा रोड स्तिथ सबसे बड़ी सरकारी कॉलोनी नेहरू विहार में भी अब चम्पल का पानी मिल सकेगा। जलदाय विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। विधायक अशोक कोठरी ने बताया की यहाँ के निवासियों ने कार्यालय पर अपनी समस्या बताई थी, यह कॉलोनी सरकारी है और लोग वर्षों से पेयजल से वंचित थे। अब सकारात्मक प्रयासों से उन्हें शीघ्र ही पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

विधायक कोठारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि कॉलोनी को अविलंब पेयजल वितरण से जोड़ा जाए। मीडिया प्रभारी सत्यम शर्मा ने बताया कि इसी के तहत विभाग द्वारा चंबल पेयजल योजना का शुक्रवार को ट्रायल हो गया। अति शीघ्र कॉलोनी वासियों को शुद्ध पेयजल घर-घर उपलब्ध होगा।

Tags

Next Story