घर से निकला प्रौढ़ लापता, पुलिस जुटी तलाश में

घर से निकला प्रौढ़ लापता, पुलिस जुटी तलाश में
X

भीलवाड़ा बीएचएन। शहर के गुलजार नगर से एक प्रौढ़ लापता हो गया। पत्नी ने भीमगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई है।

सहायक उप निरीक्षक अनवर हुसैन ने बताया कि गुलजार नगर निवासी अफसाना बानो ने रिपोर्ट दी कि उसका पति अकबर हुसैन 45 पुत्र इसाक 21 जून को सुबह दस बजे घर से निला, जो लौटकर नहीं आया। उसकी संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर अकबर की तलाश शुरु कर दी। पुलिस का कहना है कि अकबर 2021 में भी लापता हो गया था, जो बाद में लौट आया था। उसकी दीमागी हालत कुछ ठीक नहीं है।

Next Story