डॉक्टरी पेशा "देवदूत के समान"

डॉक्टरी पेशा देवदूत के समान

भीलवाड़ा। ग्रीनवैली विद्यालय में "डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन" कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्लेग्रुप से लेकर प्रेप तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। डॉक्टर अभिषेक पंवार (सर्जन, शिवम हॉस्पिटल) ने अपनी कार्य शैली एवम् उपलब्धियो को विद्यार्थियों के साथ साझा की। विद्यार्थियों को बताया गया कि डॉक्टरी पेशा "देवदूत के समान" होता है, जिसमें वह समाज के लिए दिन रात सेवा, समर्पण और कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य करते हैं।

अंत में प्रभारी महोदया अनुश्री भाटिया ने बताया कि सभी विद्यार्थियों को "डॉक्टर्स डे" की बधाई एवं शुभकामना दी और उन्होंने बताया कि हमें सदैव निरोग रहना चाहिए। जंक फूड से सदैव दूरी रखनी चाहिए द्य मोबाइल, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम का कम से कम उपयोग करना चाहिए।

Tags

Read MoreRead Less
Next Story