वृक्षारोपण किया

वृक्षारोपण  किया
X

भीलवाड़ा श्री अखिल भारतीय जैन संस्कृति सेवा केन्द्र, भीलवाड़ा ने आगम ज्ञाता पं.पूज्य डाॅ समकित मुनि म.सा के जन्मदिन पर पौधारोपण करना शुरू किया है। अध्यक्ष रचित राज रांका ने बताया कि गुरूदेव कि आज्ञा अनुसार हमने एक अभियान शुरू किया है "समकित वृक्षारोपण अभियान" इस अभियान के सहयोगी महावीर जी कच्छारा है। इस अभियान के विशेष बात यह है कि यह धरती हमे जीवन जीने मे बहुत मदद करती है इसलिए "आओ मिलकर एक पेड़ लगाए भारत माँ का कर्ज चुकाए" इस अभियान का लक्ष्य 100 पौधे लगाकर उनकि सेवा कर के बडा करना है। अभी तक 27 पौधे लगा दिए गए है। इस अभियान मे कुशाल , लवलेश , वैभव , गगनदिप आदि का पुरा सहयोग मिला है। यह अभियान 21 तारीख तक ही रहेगा।

Next Story