बजट में हमीरगढ़ उप स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला अस्पताल बनाने की हुई घोषणा

बजट में हमीरगढ़ उप स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला अस्पताल बनाने की हुई घोषणा
X

भीलवाड़ा(राजाराम वैष्णव) राज्य सरकार ने भीलवाड़ा जिले की नगरपालिका हमीरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप ज़िला अस्पताल का दर्जा देने की आज बजट में घोषणा की हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री भजन लाल सरकार के पहले बजट को आज वित्त मंत्री दिया कुमारी ने पेश किया है। जिसमे हमीरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को क्रमोन्नत कर उप ज़िला अस्पताल बनाने की घोषणा की है। जिसके बाद कस्बावसियो में हर्ष व्याप्त है और क्षेत्रवासियो ने विधायक लादू लाल पितलिया का आभार व्यक्त किया है।

स्वास्थ्य सेवाओं में होगा इजाफ़ा :

नगरपालिका स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र को उप ज़िला अस्पताल बनाने से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओ का भी इजाफ़ा होगा। चिकित्सा प्रभारी डॉ. संजय कनवाडिया ने बताया कि प्रदेश में चिकित्सा सेवाएं सुदृढ़ करने एवं आमजन को स्थानीय स्तर पर ही चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार निरन्तर महत्वपूर्ण फैसले ले रही है।

Next Story