अज्ञात वस्तु के सेवन से महिला की मौत

By - bhilwara halchal |13 July 2024 6:04 PM IST
भीलवाड़ा हलचल। अज्ञात वस्तु के सेवन से तीन दिन पहले तबीयत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
सुभाष नगर थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर ने बताया कि आरके कॉलोनी निवासी महेश काबरा की पत्नी मूमल की तीन दिन पहले अज्ञात वस्तु के सेवन के बाद तबियत बिगड़ गई। मूमल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां कल रात उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह पीहर पक्ष की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने महेश काबरा की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी ।मूमल और महेश की शादी 15 साल पहले हुई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि मूमल का पीहर काशीपुरी में है।
Next Story
