नंदीश्वर दीप विधान का शुभारंभ
भीलवाड़ा - श्री अजारदारान दिगम्बर जैन मंदिर आमलियों की बारी में अष्टानिका पर्व के प्रथम दिवस आषाढ शुक्ल अष्टमी 14 जुलाई से नन्दीश्वर द्वीप विधान का भव्य शुभारम्भ हुआ ।
प्रातः 6.15 से मंगलाष्टक प्रारंभ कर पांडूशिला पर प्रतिमाओ को विराजमान किया गया। फिर उपस्थित सभी धर्म प्रेमी श्रावको ने श्रीजी के अभिषेक किये। मूलनायक भगवान 1008 श्री पार्श्वनाथ भगवान पर राजकुमार , नरेश , विकास चौधरी ने भगवान पर प्रथम अभिषेक किया और दूसरी तरफ से रोशनलाल , कमल, पंकज अग्रवाल ने अभिषेक किया। ऊपर वेदी जी में बड़ी पाषाण की प्रतिमाओं पर भी अभिषेक किये गए। श्री वासुपूज्य भगवान पर रूपेन्द्र कुमार नवकुमार गोधा परिवार ने श्री पार्श्वनाथ भगवान पर तनसुख राय, रविन्द्र हितेष वालावत परिवार ने और श्री महावीर भगवान पर अभिषेक, अतिशय, अलौकिक पाटोैदी परिवार ने प्रथम अभिषेक किया।
नवीन चौधरी ने बताया कि मुख्य पांडूशिला पर 108 रिद्धि मंत्रो द्वारा भागचन्दजी, मनीष, विकास, गोधा परिवार द्वारा अभिषेक किया गया। शेष पांडूशिला पर शान्तीधारा की गई।
मंदिर ट्रस्ट के अजय कोठारी ने बताया अभिषेक और शान्तीधारा बड़े ही भव्यता से की गई। बाद में भव्य विधान के कलश स्थापना शुद्धी क्रिया और दीप प्रज्वलन किया।
मंदिर में विधान के मांडणे की बनावट और सजावट देखकर सभी महिलाएं पुरुष बहुत रोमांचित हो गए। प्रकाश चौधरी ने सभी श्रावको का अभिवादन किया।
ज्ञानमती महिला मंडल की सदस्याओं ने पूर्णत विधान में भक्ती संगीत द्वारा नाचते हुए पूजन कराई। मंजू पाटौदी, उमिला चौधरी,टीटू चौधरी, पूनम कोठारी ने भजनों के साथ सभी पूजन कराई।