देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों का ओडिसी में दर्शन

भीलवाड़ा -स्पिक मैके (सोसायटी फॉर द प्रमोशन ऑफ इंडियन क्लासिकल म्युजिक एण्ड कल्चरल अमंग्स्ट यूथ) एवं इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सहयोग से चल रहे वर्कशॉप ड्रेमोस्ट्रेशन कार्यक्रम के तहत आज तीसरे दिन दिनांक 19.07.2024 को प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना शान्तश्री की प्रथम प्रस्तुति प्रातः 8 बजे रा.उ.मा.वि. पुर एवं द्वितीय प्रस्तुति 10 बजे रा.बा.उ.मा.वि. पुर में हुई।
जानकारी देते हुये राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कैलाश पालिया ने बताया कि शान्तश्री ने अपने कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से करते हुये विधा की देवी सरस्वती के सौन्दर्य का वर्णन किया, उसके बाद देवी दुर्गा की स्तुति में माता के नौ स्वरूपों को ओडिसी नृत्य में जीवन्त प्रस्तुती से दर्शकों को मोहित कर दिया। इसके साथ ही नो देवियों के नौ वाहन (सवारी) ’’नव रसा’’ में नौ रसों की उत्पती से दुर्गा के स्वरूपों में अन्तर बताते हुये हमारी सांस्कृतिक, धार्मिक एकता को समझाया।
साथ ही नाट्य शास्त्र में वर्णित हस्त मुद्रा, भाव भंगिमाओं को छात्र-छात्राओं को मंच पर बुलाकर सिखाया। अन्त में दोनों विद्यालयों के संस्था प्रधानों ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम कोर्डिनेटर अनु प्रजापत के अनुसार कल दिनांक 20.07.2024 को शान्तश्री की प्रथम प्रस्तुती प्रातः 7.30 बजे रा.उ.मा.वि. राजेन्द्र मार्ग एवं द्वितीय प्रस्तुति 10 बजे रा.बा. मा.वि. गांधीनगर में होगी।