भाजपा फुलियां कलां मंडल कार्यसमिति की बैठक रविवार को

धनोप राजेश शर्मा ।भाजपा प्रदेश व जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा फुलियां कलां मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन 28 जुलाई रविवार को दिन में 01 बजे पहाड़िया धर्मशाला धनोप माताजी शाहपुरा बनेड़ा विधायक व भाजपा एस. सी. मोर्चा प्रदेश महामंत्री लाला राम बैरवा के सानिध्य में आयोजित की जाएगी। फुलियां कलां मंडल अध्यक्ष उदय लाल सिरोठा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता लक्ष्मण सिंह राठौड़ जिला उपाध्यक्ष व नन्द किशोर राजपुरोहित मंडल प्रभारी होंगे। फुलियां मंडल कार्यकारिणी के सभी मोर्चों के अध्यक्ष, पूर्व व वर्तमान सांसद, विधायक, मण्डल में निवासरत समस्त जन प्रतिनिधिगण, पदाधिकारीगण, समस्त कार्यकर्तागण, सरपंच, वर्तमान सीआर, डीआर व बुत अध्यक्ष, पूर्व सरपंच व भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी।

Next Story