भारतीय किसान संघ की बैठक संपन्न, भंवर लाल बने अध्यक्ष

भारतीय किसान संघ की बैठक संपन्न, भंवर लाल बने अध्यक्ष
X

सवाईपुर (सांवर वैष्णव) भारतीय किसान संघ बड़लियास तहसील बैठक बगीची का बालाजी मंदिर बड़लियास में जिला कार्यसमिति सदस्य रामपाल जाट की अध्यक्षता और प्रदेश उपाध्यक्ष बद्रीलाल जाट के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई । बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ने भारतीय किसान संघ की स्थापना एवं आन्दोलनात्मक गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की।

सर्वसम्मति से तहसील कार्यसमिति का गठन किया गया, जिसमें तहसील अध्यक्ष भंवरलाल थरोदा जीवाखेड़ा, उपाध्यक्ष केदारमल शर्मा सींगपुरा, मंत्री परमेश्वरनाथ योगी बड़लियास एवं सहमंत्री रामलाल गाडरी मुरलिया, युवा प्रमुख नारायण योगी भवानीपुरा, महिला प्रमुख अलका सेन बड़लियास, जैविक प्रमुख भंवरलाल सुथार खजीना, प्रचार प्रमुख प्रधान जाट जीवा का खेड़ा, पर्यावरण प्रमुख लादूलाल चौधरी आकोला, वर्षा जल संरक्षण प्रमुख ओम प्रकाश उपाध्याय गेगा का खेड़ा, पशुपालन डेयरी प्रमुख सागर सिंह गेंदलिया सहित उदयलाल तेली आमा, संजू खटीक रेण, नारायण गुर्जर दोवनी, लादू लाल जाट पुणा की झोपड़ियां, जसराज सांगावत सुठेपा, मुकेश जाट खजीना, राजूलाल जाट कालिरडिया, सूरजकरण गाडरी खारो का खेड़ा, सांवरलाल जाट जित्या माफी, राकेश जयसवाल बड़लियास को नियुक्त किया गया।

Next Story