शास्त्री स्वर्ण पदक से सम्मानित

शास्त्री स्वर्ण पदक से सम्मानित
X

आकोला (रमेश चंद्र डाड) श्रीमुनिकुलब्रह्मचर्याश्रम वेद संस्थान बरुन्दनी के ऋग्वेदीय पूर्व छात्र मृत्युंजय शास्त्री को जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय से ऋग्वेद विषय आचार्य परीक्षा में सम्पूर्ण राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक उपलब्धि (गोल्ड मैडल ) प्रदान किया गया।

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने शास्त्री को गोल्ड मैडल पहनाया तथा आचार्य प्रथम श्रेणी का प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कुछ दिन पूर्व ही मृत्युंजय शास्त्री का 'धर्मगुरु ' (भारतीय सेना ) में भी चयन हुआ है।

बरुन्दनी वेद विद्यालय के अध्यक्ष राधेश्याम पंचोली, प्रतिनिधि मुरलीधर पंचोली ने शास्त्री को गोल्ड मैडल तथा 'धर्म गुरु ' में चयनित होने पर कहा कि यह हमारे वेद विद्यालय बरुन्दनी के लिए गौरव की बात है।

Next Story