हमीरगढ़ में भूतेश्वर महादेव ने धरा अमरनाथ का रूप

X
By - vijay |12 Aug 2024 11:37 PM IST
भीलवाड़ा(राजाराम वैष्णव) नगरपालिका हमीगढ़ स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर पर चौथे सोमवार को बाबा का अमरनाथ रूप में श्रंगार कर झांकी सजाई गई। सावन माह में भूतेश्वर महादेव का महाकाल की तर्ज पर श्रंगार किया जा चुका है ओर अघोर रूप का श्रंगार भी किया जा चुका है। बम- बम भोले नाथ भक्त मंडल द्वारा प्रत्येक सोमवार भिन्न-भिन्न रूपों में श्रृंगार कर संध्या के समय ढोल, ताशा, डमरू बजाकर भव्य आरती की जाती है। जिसमें महिला पुरुष बच्चों का उत्सह बना रहता है। आरती पश्चात सोमवार को अलग-अलग भोग लगाकर फलाहारी प्रसाद वितरण किया जाता है। जिसमे भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ता है। महिला मंडल द्वारा प्रत्येक दिन भोलेनाथ के भजन गाकर नृत्य किया जाता है। महिलाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
Next Story
