जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत

By - bhilwara halchal |25 Aug 2024 11:51 AM IST
भीलवाड़ा बीएचएन। खेत पर कृषि कार्य करते जहरीले जंतु के काटने से अचेत महिला ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
कारोई पुलिस ने बताया कि थाना सर्किल के सोपुरा निवासी सीता 47 पत्नी गोपालपुरी गोस्वामी 21 अगस्त को खेत पर कृषि कार्य कर रही थी। जहां उसे जहरीले जंतु ने काट लिया। इसके चलते सीता की तबीयत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान रविवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाते हुये जांच शुरु कर दी।
Next Story
