तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी

भीलवाड़ा । उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मण्डल पर आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलखण्डों के मध्य धौलपुर-हेतमपुर स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य के कारण नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

;ये रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी:

0 गाडी संख्या 19666, उदयपुर-खजुराहो रेलसेवा जो 05.09.24 से 15.09.24 तक (11 ट्रिप) उदयपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा आगरा कैंट स्टेशन तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा आगरा कैंट-खजुराहो स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

0 गाडी संख्या 19665, खजुराहो-उदयपुर रेलसेवा 07.09.24 से 17.09.24 तक (11 ट्रिप) खजुराहो के स्थान पर आगरा कैंट से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा खजुराहो-आगरा कैंट स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

0 गाडी संख्या 22548, साबरमती-ग्वालियर रेलसेवा जो 06.09.24, 07.09.24, 10.09.24, 13.09.24 व 14.09.24 को (05 ट्रिप) साबरमती से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा आगरा कैंट स्टेशन तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा आगरा कैंट-ग्वालियर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

0गाडी संख्या 22547, ग्वालियर-साबरमती रेलसेवा 07.09.24, 08.09.24, 11.09.24, 14.09.24 व 15.09.24 तक (05 ट्रिप) ग्वालियर के स्थान पर आगरा कैंट से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा ग्वालियर-आगरा कैंट स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

Next Story