संतोष कॉलोनी में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरु

X
By - bhilwara halchal |20 Sept 2024 2:43 PM IST
भीलवाड़ा बीएचएन। संतोष कॉलोनी में कलश यात्रा के साथ चारभुजा मंदिर में भागवत कथा का आयोजन शुरु हो गया।
तेजेन्द्र सिंह शक्तावत ने बताया कि विवेकानंद नगर, संतोष कॉलोनी स्थित श्री चारभुजा नाथ मृत्युंजय महादेव हठीले हनुमान मंदिर म 20 से 30 सितंबर तक दोपहर 02.15 बजे से 04.15 बजे तक पंडित देवकिशन शास्त्री के मुखारविंद से 11 दिवसीय श्री मद भागवत कथा की जा रही है। राहुल चास्टा ने बताया कि श्राद्ध पितृ पक्ष के अवसर पर आज सुबह 08.15 बजे मंदिर परिसर से भक्तगणों ने गाजे बाजे के साथ पंचमुखी बालाजी मंदिर से नाच गान के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में महिलाएं चुंदड़ और चुनरी और पुरुष सफेद वस्त्र धारण कर शोभायात्रा में शामिल हुऐ। सुबह 09.15 बजे पूजा अर्चना के साथ व्यास पीठ पर श्री भागवत भगवान को विराजमान किया। इस दौरान समिति के सदस्य मौजद थे।
Next Story
