किसानो की कटी हुई फसलों पर हुई बारिश किसान संघ ने की मुवावजा की मांग

किसानो की कटी हुई फसलों पर हुई बारिश किसान संघ ने की मुवावजा की मांग
X

गंगरार किसानो की कटी हुई फसलों पर हुई बारिश किसान संघ ने की मुवावजा की मांग, उपखंड गंगरार तहसील क्षेत्र मे बेमौसम बरसात हुई से हुई फसल खराबे को लेकर भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष नारायण सिंह ने जानकारी देते हुऐ बताया कि जिले में बेगू, परसोली, गंगरार, कनेरा, सहित अन्य तहसीलों में वर्षा ऋतु में ओसत वर्षा से कई गुणा अधिक वर्षा हुई। जिसे किसानो की खेत मे फसल गल कर नष्ट हो गई। जिसे किसानो को बहुत नुकसान हुआ है। ओर बची कूची फसलों में को हाल ही किसान काट कर खेत में रखा है । जिस पर बेमौसम बरसात हो रही है। किसानो को बहुत नुकसान हुआ है। भारतीय किसान संघ मांग करते हुए कहा कि जिले में किसानो की खराब हुई फसलों का फसल बीमा योजना एवं आपदा राहत पैकेज दिया जाय जिसे किसानो को आर्थिक मदद मिल सके।। गंगरार तहसील अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया की गंगरार क्षेत्र में सोमवार को भी बेमौसम बरसात हुई। जिसे किसानो की कटी हुई खेत में पड़ी फसल जलमग्न हो गई। गंगरार तहसील क्षेत्र में पहले भी अतिवृष्टि से फैसले नष्ट हो गई थी। अब खेत में कटी पड़ी, मक्का, सोयाबीन आदि फैसले बेमोसाम बरसात से खराब हो गई है। भारतीय किसान संघ सरकार से मांग करता है कि विशेष गिरदावरी करवाकर किसानो को फसल का मुवावजा दिया जाय।

Next Story