अनुशासन के साथ हमीरगढ़ में निकला पथ संचलन

अनुशासन के साथ हमीरगढ़ में निकला पथ संचलन
X

भीलवाड़ा(राजाराम वैष्णव) नगर पालिका क्षेत्र हमीरगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अनुशासन का परिचय देते हुए विजयदशमी के उपलक्ष्य पर पथ संचलन निकाला। जिसमें स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश के साथ कंधे पर डंडा रखकर कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। नगर में जगह-जगह रंगोलियां बनाई व फूलों की वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया गया। इससे पूर्व स्वयंसेवक व संघ के कार्यकर्ता बस स्टैंड स्थित महालक्ष्मी वाटिका में एकत्र हुए। एक कतार में खड़े होकर सभी ने अनुशासन का परिचय दिया और धर्म ध्वज फहराया। इसके बाद शहर के मुख्य मार्गों से पथ संचलन निकाला गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने बौद्धिक विषयों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि संघ की स्थापना 1925 में हिंदुओं को एकजूट तथा संगठित करने की उद्देश्य से की गई थी, और इसी उद्देश्य पर संघ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है। इसीलिए स्वयंसेवकों राष्ट्र के निर्माण के लिए कार्य करने चाहिए। पथ संचलन महालक्ष्मी वाटिका से प्रारंभ होकर एसबीआई बैंक, तेली गली, चित्तौड़ी दरवाजा, संस्कृत विद्यालय, चारभुजानाथ मन्दिर, घाटी रोड, होलिका चौक, सदर बाजार, नया बाजार से होते हुए महालक्ष्मी वाटिका में समाप्त हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े पदाधिकारियों और स्वयंसवकों की मौजूदगी रही। संचलन के दौरान नगर में जगह-जगह पुलिस मुस्तैदी रही। मस्जिदों व संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ड्यूटी करती नजर आई।

Next Story