जोगणिया माता जाने वाले श्रद्धालुओ के लिए लंगर

जोगणिया माता जाने वाले श्रद्धालुओ के लिए लंगर
X

आकोला (रमेश चंद्र डाड) बरुन्दनी से चार किमी दूर स्थित पाण्डवों का भंवरिया के यहां आयोजित राम रसोड़े में प्रतिदिन सैंकड़ों पदयात्री महाप्रसाद ग्रहण कर रहे है।

अमरनाथ सेवा समिति की ओर से आयोजित राम रसोड़े की शुरुआत नवरात्रा स्थापना के दिन हुई। जोगणिया माताजी के यहां दर्शनार्थ जाने वाले पदयात्रियों के लिए लगाए गए राम रसोड़े में ग्रामीण अपना सहयोग दे रहे है। राम रसोड़े में पदयात्रियों के स्नान करने,विश्राम करने तथा महा प्रसाद की व्यवस्था की जा रही है। राम रसोड़े में कई युवा अपनी सेवा दे रहे है। भीलवाड़ा कोटा सड़क मार्ग सवाईपुर के निकट जोगणिया माता पदयात्रा के श्रद्धालुओं के लिए भक्तजनों द्वारा चाय नाश्ता की व्यवस्था कर रहे हैं इसमें भेरूलाल तेली, भंवर प्रजापत, गणेश जाट, लोकेश सुवालका, मुकेश जाट प्रधान जाट अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Next Story