नवजात को अस्पताल में छोड़ महिला फरार

भीलवाड़ा। महात्मा गांधी अस्पताल में नवजात को छोड़कर महिला के फरार होने की घटना हुई है। दरअसल एक महिला ने टॉयलेट के लिए जाने का बहाना बनाकर नवजात बेटे को एक अन्य महिला को सौंप दिया और वहां से फरार हो गई। काफी समय तक महिला के नहीं लौटने पर उक्त महिला ने अस्पताल प्रबंधन को बच्चा सुपुर्द

किया। नवजात दो दिन का बताया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने नवजात को एनआईसीयू में भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया है। हॉस्पिटल प्रबंधन मामले की जांच कर रहा है। पुलिस, बाल कल्याण समिति को भी जानकारी दी गई है।

Next Story