आकोला व चांदगढ़ गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के साथ ही दुर्गा महोत्सव संपन्न

आकोला व चांदगढ़ गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के साथ ही दुर्गा महोत्सव संपन्न
X

आकोला( रमेश चंद्र डाड) कस्बे में शनिवार को बनास नदी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के साथ ही दुर्गा महोत्सव संपन्न हो गया । दुर्गा महोत्सव समिति के सदस्य राहुल सेन व नारायण साहू ने बताया कि 10 दिन से नवरात्रि महोत्सव के तहत छल महाराणी मंदिर प्रांगण में गरबा नृत्य का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था । शनिवार को 12:15 बजे दुर्गा प्रतिमा की शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्ग से होती हुई 4:15 बजे बनास नदी किनारे पहुंची जहां शिवालय आरती के साथ प्रसाद वितरित किया गया। 5:15 बजे बनास नदी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की गई। इस मौके पर समिति के सदस्य रोशन साहू, सूरज सेन, सुरेश गोस्वामी, अंकित खटीक, शंकर खटीक, जमना लाल जाट ,सुशील टेलर, आयुष खटीक, पवन खटीक, प्रकाश मेवाड़ा ,राजेश साहू ,शिव लाल धोबी, पप्पू रेगर, कैलाश सालवी ,वैभव श्रोत्रिय, किशन भाट,विनोद जाट ,लोकेश दरोगा सहित बड़ी संख्या में समिति कार्यकर्ता उपस्थित थे। निकटवर्ती चांदगढ़ गांव में भी दुर्गा प्रतिमा बनास नदी में विसर्जित की गई जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Next Story