हमीरगढ़ में रावण दहन के साथ हुआ राम राज्याभिषेक

हमीरगढ़ में रावण दहन के साथ हुआ राम राज्याभिषेक
X



भीलवाड़ा(राजाराम वैष्णव) नगरपालिका क्षेत्र हमीरगढ में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। नगरपालिका हमीरगढ़ की ओर से 40 फिट का रावण व 35 फिट का कुम्भकर्ण व मेघनाथ बनाया गया। बुराई के प्रतीक के रूप में बना विशालकाय रावण अपने भाई कुंभकर्ण और बेटे मेघनाथ के साथ धू-धू कर जल उठा ओर लोगो ने बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया। राम ने तीर चलाकर रावण के पुतले का दहन किया इस दौरान भव्‍य आतिशबाजी की गई। रावण दहन से पूर्व नृसिंह वाटिका रामलीला मैदान से बैंडबाजों के साथ राम, लक्ष्मण व हनुमानजी की भव्‍य शोभा यात्रा नगरपालिका के मुख्य मार्गों से होते हुए दहन स्थल मोजमंगरी मैदान पहुंची। भगवान श्री राम के हाथों रावण का वध होते ही मोजमंगरी मैदान जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। नृसिंह वाटिका रामलीला मैदान में चल रही रामलीला के अंतिम दिन रावण का वध कर पुष्पक विमान से पुष्प वर्षा कर राम राज्याभिषेक किया। परम्परानुसार लोग प्रतीकात्मक रावण की जली हुई अस्थियों को भूत प्रेत भगाने के लिए घर लेकर वापस लौटे। रामराज्य की खुशी में बालाजी मंदिर व भूतेश्वर महादेव मन्दिर पर प्रसाद वितरण हुआ। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष रेखा परिहार सहित नगरपालिकावासी मौजूद थे।

Next Story