राम के राज्याभिषेक के साथ हमीरगढ़ में रामलीला का समापन

राम के राज्याभिषेक के साथ हमीरगढ़ में रामलीला का समापन
X



भीलवाड़ा(राजाराम वैष्णव) नगरपालिका क्षेत्र हमीरगढ़ में नृसिंह रामायण संस्थान की ओर से आयोजित 10 दिवसीय रामलीला का शनिवार को समापन हुआ। संस्थान अध्यक्ष गोविंद सुथार ने बताया कि नृसिंह रामायण संस्थान के संरक्षक महंत रामसागर दास के सानिध्य में नृसिंह वाटिका रामलीला मैदान में आयोजित नृसिंह रामायण संस्थान की ओर से 10 दिवसीय रामलीला का मंचन किया गया। शनिवार को बाल कलाकारों ने कुंभकर्ण, मेघनाद वध व रावण वध के मंचन की प्रस्तुति दी। राम-लक्ष्मण का अयोध्या में प्रवेश करने की लीला का मंचन किया। भावपूर्ण दृश्य देखकर दर्शकों के आंसू छलक गये। इसके बाद राजतिलक का मंचन किया गया। श्री राम व सीता का राजतिलक होने पर नगरपालिकावासियों ने श्री राम के जयकारों के साथ पुष्पवर्षा की। भक्तों को प्रसाद वितरण किया। इस दौरान संस्थान संरक्षक रामसागर दास ने मंच को सम्बोधित करते हुए सभी कलाकारों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट कर, उपहार भेंट कर रामलीला का समापन किया।

Next Story